🏷️ ब्रेकिंग न्यूज़ | पंचायत चुनाव 2025 – गोला रेंज में लोकतंत्र का उत्सव, कई प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत, कुछ निर्विरोध
मुकेश कुमार
नैनीताल/लालकुआं।
उत्तराखंड के गोला रेंज क्षेत्र से पंचायत चुनाव 2025 के परिणाम सामने आ गए हैं, जहां लोकतंत्र के इस महापर्व में गांव-गांव में जबरदस्त जनभागीदारी और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई ग्राम पंचायतों में जहां प्रत्याशियों ने बेमिसाल जीत दर्ज की, वहीं कुछ ने निर्विरोध निर्वाचित होकर क्षेत्र की जनता का विश्वास हासिल किया।
निर्विरोध निर्वाचित हुए ये प्रत्याशी – बिना मुकाबले जीता जनविश्वास
गोला रेंज की पांच ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों ने बिना किसी विरोध के जीत दर्ज कर नई मिसाल पेश की—
- लाखनमण्डी ग्राम पंचायत (क्रमांक 1): महिला आरक्षित सीट से ज्योति चौसाली निर्विरोध चुनी गईं।
- खेड़ा (क्रमांक 15): महिला आरक्षित सीट से यमुना सनवाल निर्विरोध विजयश्री प्राप्त की।
- पीपलपोखरा (क्रमांक 16): अनारक्षित सीट से विनोद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
- नाथुपुर पाड़ली (क्रमांक 17): अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट से रेखा आर्या निर्विरोध विजेता बनीं।
- बसंतपुर (क्रमांक 6): महिला आरक्षित सीट से सुनीता बर्गली ने बिना चुनौती के जीत हासिल की।
सविरोध चुनाव में कांटे की टक्कर – जानिए किसने मारी बाज़ी
सैकड़ों मतों के अंतर और बड़े मत प्रतिशत के साथ विजयी हुए प्रमुख प्रत्याशी:
- कुंवरपुर (क्रमांक 11): महिला आरक्षित सीट से चित्रा बिष्ट ने 758 मतों के साथ 68.04% मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
- देवलातल्ला (क्रमांक 12): बालम सिंह ने 911 मतों (69.49%) के साथ दमदार जीत दर्ज की।
- नवाइंखेड़ा (क्रमांक 13): एससी आरक्षित सीट से राजू ने 411 मतों (58.22%) प्राप्त कर विरोधियों को पछाड़ा।
- देवलातल्ला (क्रमांक 14): बच्ची सिंह 336 मतों (28.12%) के साथ निर्वाचित हुए।
- नयागांव कटान (क्रमांक 2): एससी आरक्षित सीट पर गजेन्द्र प्रसाद ने 389 मतों (40.78%) से जीत हासिल की।
- खनवाल कटान (क्रमांक 3): महिला आरक्षित सीट पर पूनम ने 743 मतों (55.86%) के साथ बाजी मारी।
- चोरगलिया आमखेड़ा (क्रमांक 4): महिला आरक्षित सीट से गीता देवी ने 575 मतों (44.78%) के साथ जीत दर्ज की।
- सीतापुर (क्रमांक 5): सोनिया प्रीत राय ने 536 मतों (49.63%) के साथ जनमत प्राप्त किया।
- किशनपुर रैकवाल (क्रमांक 7): तारा सिंह ने 494 मतों (44.71%) के साथ सशक्त उपस्थिति दर्ज की।
- सुंदरपुर रैकवाल (क्रमांक 8): महिला आरक्षित सीट से उमा रैकवाल 654 मतों (54.77%) से विजेता बनीं।
- लक्ष्मपुर (क्रमांक 9): महिला आरक्षित सीट से तनुजा पांडे ने 493 मतों (40.44%) से जीत दर्ज की।
- जगतपुर (क्रमांक 10): यशवंत कार्की ने 543 मतों (51.57%) प्राप्त कर सशक्त जीत हासिल की।
जनता ने दिखाया लोकतंत्र में विश्वास
चुनावी नतीजे इस बात के साक्षी हैं कि गोला रेंज की जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने में जागरूकता और सक्रियता दिखाई। कहीं बिना किसी विरोध के विश्वास की जीत हुई, तो कहीं कड़ा मुकाबला कर जनता ने अपने सशक्त प्रतिनिधियों को चुना।
यह चुनाव न केवल ग्राम पंचायतों की दिशा और दशा तय करेगा, बल्कि स्थानीय लोकतंत्र की जड़ों को और भी मजबूत करेगा।