ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की स्थापना, ब्लड डोनेशन और नेत्रदान संकल्प के साथ हुआ शुभारंभ

Spread the love


ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की स्थापना, ब्लड डोनेशन और नेत्रदान संकल्प के साथ हुआ शुभारंभ

रुद्रपुर। समाज सेवा की दिशा में एक नई पहल के रूप में ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की स्थापना रोटरी क्लब सभागार में की गई। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के उत्थान और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

फाउंडेशन की स्थापना श्रीमती ममता पांडेय और दीपक पांडे द्वारा की गई। इस अवसर पर दोनों ने कहा कि “हमारा लक्ष्य हर उस व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है, जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है।”

विशेष बात यह रही कि फाउंडेशन की स्थापना दिवस पर ही दीपक पांडे ने अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने व उनकी धर्मपत्नी ममता पांडे ने अपनी आँखें दान करने का संकल्प लिया। दीपक पांडे ने कहा कि “अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आमिर खान, सलमान खान और आर. माधवन जैसे कई सेलिब्रिटीज ऑर्गन डोनेट कर समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। हम भी उसी राह पर चलकर समाज में जागरूकता फैलाना चाहते हैं।”

कार्यक्रम में रुद्रपुर के पार्षद सौरभ बहेड़ ने सबसे पहले ब्लड डोनेट किया और नेत्रदान के लिए पंजीकरण भी कराया। इसके अलावा दीपक पांडे समेत 11 अन्य लोगों ने रक्तदान किया। वहीं सैकड़ों महिलाओं और बुजुर्गों ने स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, नेत्र परीक्षण सहित अन्य जाँचें कराईं। इस कैंप में नारायण हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा।

फाउंडेशन और दीपक पांडे की ओर से जरूरतमंद लगभग 300 लोगों को निशुल्क भोजन भी कराया गया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक शिव अरोड़ा, विधायक तिलक राज बहेड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित सिंगला, चेयरपर्सन सीए जय प्रकाश अग्रवाल, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सेवक क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के रामवीर यादव व अलका अरोड़ा समेत कई लोग शामिल हुए और दीपक पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की टीम दीपशिखा फुलारा, हरीश पांडे, ऋषिका सिंह और शिवानी प्रजापति ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस.पी. मित्तल और समाजसेवी संदीप चावला ने सभी सक्षम लोगों से रक्तदान और अंगदान के लिए आगे आने की अपील की।

ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन ने घोषणा की है कि जल्द ही शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई नई सेवा परियोजनाएँ शुरू की जाएंगी।


Related Posts

खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

Spread the love

Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

क्या आपके हस्ताक्षर बता सकते हैं आपके मन के राज?जीएमसी हल्द्वानी के युवा डॉक्टर का अनोखा शोध बना चर्चा का विषय

Spread the love

Spread the love हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और मनोविज्ञान के संबंध पर कार्य कर रहे हैं डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह; 5000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों का अध्ययन, 1100+ प्रतिभागियों पर विस्तृत…

Leave a Reply