29 वर्षों की सेवा पूर्ण कर दुग्ध संघ के स्तंभ बने दिनेश चौनियाल सेवानिवृत्त”

Spread the love

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के वरिष्ठ क्षेत्र पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र चौनियाल ने 29 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर संघ के प्रशासनिक भवन परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और संचालक मंडल सदस्यों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। समारोह के दौरान चौनियाल को शॉल, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें दुग्ध संघ की “रीढ़” बताते हुए उनकी निष्ठा, अनुशासन और कार्यकुशलता की सराहना की।


दिनेश चंद्र चौनियाल ने अपने करियर की शुरुआत कोटाबाग और बजोनियाहल्दू की दुग्ध समितियों में सचिव पद से की थी, जहाँ उनकी ईमानदारी और समर्पण ने समितियों को नई ऊँचाइयाँ दीं। तीन दशकों की सेवा अवधि में उन्होंने सदैव संगठन के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि चौनियाल का जीवन और सेवाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का कार्य करती रहेंगी।


इस अवसर पर दुग्ध संघ संचालक मंडल सदस्य गोविन्द मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनन्द सिंह नेगी और किशन सिंह बिष्ट के साथ ही अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, कनिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र, उपार्जन प्रभारी सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक (एमआईएस) मोहन चंद्र जोशी, प्रभारी (कारखाना) धर्मेंद्र राणा, प्रभारी (लेब) रमेश आर्या, एएच प्रभारी डॉ. रमेश मेहता, विपणन प्रभारी विपिन तिवारी, रश्मि धामी और स्टोर प्रभारी ख़लील अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply