आँचल दुग्ध संघ की 75वीं डायमंड जुबली समारोह की तैयारी, महिला डेरी कर्मियों के हित में अहम निर्णय

Spread the love

आँचल दुग्ध संघ की 75वीं डायमंड जुबली समारोह की तैयारी, महिला डेरी कर्मियों के हित में अहम निर्णय


लालकुआँ। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बोर्ड बैठक संघ कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघ की 75वीं डायमंड जुबली समारोह और सामान्य वार्षिक अधिवेशन को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में महिला डेरी कर्मियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दीपावली पर्व पर एरियल प्रदान किए जाने का अहम निर्णय लिया गया। साथ ही संघ के प्रशासनिक भवन एवं मीटिंग हॉल के निर्माण कार्य को शीघ्र गति देने पर विशेष बल दिया गया।


अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ अपने सभी सदस्यों और कर्मचारियों के परिश्रम एवं योगदान को सदैव सम्मानित करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों और कर्मियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।


बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविन्द मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनन्द सिंह नेगी, किशन सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


इस अवसर पर महिला डेरी कर्मियों में दीपा देवी रैकवाल, दीपा देवी, खष्टी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, शांति कोरंगा, मुन्नी देवी आर्या एवं नीमा शाह विशेष रूप से उपस्थित रहीं

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply