नैनीताल आँचल दुग्ध संघ में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Spread the love

नैनीताल आँचल दुग्ध संघ में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
लालकुआं।
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई।

इसके उपरांत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा एवं प्रशासन प्रभारी/विपणन अधिकारी संजय सिंह भाकुनी ने माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सादगीपूर्ण जीवन आज भी समाज को दिशा देता है। वहीं, शास्त्री जी ने मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी को गांधी-शास्त्री जयंती और दशहरे की शुभकामनाएँ दीं।
प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर कारखाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी लैब रमेश आर्या, प्रभारी अभियंत्रण राजू दुमका, प्रभारी एएच रमेश मेहता, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, राजू रैकवाल, लालसिंह बिष्ट, संजय पाठक, महिला डेयरी सहायक प्रबंधक श्रीमती गीता ओझा, रश्मि धामी सहित संघ के सभी अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply