नैनीताल में गणतंत्र दिवस की धूम! जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘स्वच्छ, सुरक्षित एवं गड्ढा-मुक्त जिला नैनीताल’ विशेष अभियान

Spread the love

क्षेत्रीय निगरानी एवं व्यक्तिगत संज्ञान
मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं तहसीलदारों को सख्त निर्देश


(22 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक)
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नैनीताल जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक एक व्यापक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करना तथा पूरे जिले में स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिवेश का निर्माण करना है।


जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि अभियान के तहत सभी सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा-मुक्त बनाया जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक मार्गों पर मौजूद गड्ढों की तत्काल पहचान कर उनकी मरम्मत की जाए। विशेष प्राथमिकता विद्यालय, अस्पताल, बाजार, बस अड्डा तथा घनी आबादी से जुड़े मार्गों को दी जाएगी।


जन-सहभागिता से चलेगा स्वच्छता का महा-अभियान
सड़क किनारे, नालियां, सार्वजनिक स्थल, बस्तियों के प्रवेश द्वार तथा बसासतों के अंतिम छोर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


शहरी निकाय क्षेत्रों (नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत) में नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी स्वयं अभियान का नेतृत्व करेंगे तथा अधिकाधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था (ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत) के निर्वाचित प्रतिनिधि एवं अधिकारी स्वेच्छा से सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विशेष ध्यान सड़क किनारे, बस्तियों के आरंभिक एवं अंतिम बिंदुओं पर सफाई एवं सुधार कार्यों पर दिया जाएगा।


जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी उप जिलाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान का व्यक्तिगत संज्ञान लें तथा क्षेत्रवार निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें।


हमारे मित्र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट कहा – “यह अभियान महज औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि जन-संवेदना एवं जन-उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण बने।” उन्होंने नैनीताल वासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें, स्वच्छता बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें तथा गणतंत्र दिवस को एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में मनाने में अपना योगदान दें।


आइए, हम सब मिलकर जिला नैनीताल को और भी खूबसूरत बनाएं!

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply