Sunday on Cycle: आईटीबीपी की 34वीं बटालियन ने चलाया फिट इंडिया का अनोखा अभियान

Spread the love

यहां लालकुआं में 34वीं बटालियन, आईटीबीपी, हल्दुचौड़ ने फिट इंडिया अभियान के तहत एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में “Sunday on Cycle” कैंपेन चलाया गया, जिसमें बटालियन के जवानों ने उत्साह से हिस्सा लिया।


इस मौके पर द्वितीय कमान हेमंत कुमार, संजीव कुमार, शिखर चंद पुनेठा व दीपक रावत सहित बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए। साइकिल रैली का शुभारंभ 34 वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर हल्दुचौड़, मोटाहल्दु, शास्त्री नगर फ्लावर मोड़ होते हुए वापस मुख्यालय तक पूरी हुई।


कार्यक्रम का मुख्य मकसद था कि न सिर्फ जवानों को, बल्कि आम लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाए। साइक्लिंग के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि फिट रहना केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का मामला नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है।


कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया मूवमेंट के महत्व पर जोर देते हुए सभी को इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने की अपील की गई। यह प्रयास स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply