स्वर्गीय जय दत्त वैला महाविद्यालय, रानीखेत में विद्यार्थियों ने सीखे इंटर्नशिप के गुर, ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी हुआ

Spread the love

“प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम” पर कार्यशाला का आयोजन
स्वर्गीय जय दत्त वैला महाविद्यालय, रानीखेत में विद्यार्थियों ने सीखे इंटर्नशिप के गुर, ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी हुआ

रानीखेत। स्वर्गीय जय दत्त वैला स्व० संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा आज “प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम” के विषय पर एक अत्यंत सफल एवं जानकारीपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के माध्यम से उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से अवगत कराना तथा उनके व्यावसायिक कौशल का विकास करना था।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम की प्रमुख विशेषताओं, पात्रता मानदंड, चरणबद्ध आवेदन प्रक्रिया एवं योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि इसमें उपस्थित कई छात्र-छात्राओं का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी किया गया, जिससे उन्हें तत्काल इस योजना का लाभ उठाने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक एवं देवभूमि उद्यमिता योजना के संयोजक डॉ. राहुल चन्द्रा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डॉ. चन्द्रा ने कहा, “वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है, और यह इंटर्नशिप योजना उस दिशा में एक सुनहरा अवसर है।”

विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए, कार्यशाला के दौरान एक कंपनी द्वारा साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इससे उन्हें वास्तविक कार्यस्थल की प्रक्रियाओं को समझने का अनमोल अवसर मिला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर तिवारी ने कहा, “इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।” उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे नवाचारपूर्ण एवं मार्गदर्शक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी विभाग प्रभारियों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। महाविद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply