“मानसिक संतुलन से करियर की ऊंचाइयों तक”: एमएच रानीखेत के विशेषज्ञों ने महाविद्यालय के छात्रों को दी सफलता की सीख

Spread the love

रानीखेत: स्व. जयदत्त वैला महाविद्यालय में मिलिट्री हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने दिया करियर व स्वास्थ्य पर व्याख्यान

रानीखेत। स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्व० संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आज महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ इस कार्यक्रम में मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) रानीखेत से आए विशेषज्ञ अधिकारियों ने करियर विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कर्नल श्रीकुमार एस., सुश्री देविका एस. नायर तथा मेजर अनमोल कुमारी (नर्सिंग ऑफिसर, एमएच रानीखेत) उपस्थित रहे।

सुश्री देविका एस. नायर ने “मानसिक स्वास्थ्य एवं करियर विकास” विषय पर विद्यार्थियों को मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए करियर में प्रगति करने के उपाय बताए। इसके बाद मेजर अनमोल कुमारी ने “लाइफस्टाइल डिजीज एवं उनका नियंत्रण” विषय पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का महत्व समझाया। कार्यक्रम के अंत में कर्नल श्रीकुमार एस. ने “एकीकरण, निरंतरता और सफलता” विषय पर अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर प्रयास पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो० पी.एन. तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के लगभग 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राध्यापकों में डॉ. प्राची जोशी, डॉ. बी.के. जोशी, डॉ. दीपाली कनवाल, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. अपूर्वा सहित अन्य उपस्थित रहे।

अंत में विद्यार्थियों ने वक्ताओं से संवाद कर अपने करियर एवं स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल चन्द्रा, सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग ने किया।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान, छात्रों को मिले सरकारी व स्वरोजगार के टिप्स

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं मैनेजमेंट विभाग ने विश्वविद्यालय के कॉन्फ्लुएंस हॉल में “थिंक बियॉन्ड होटल्स: करियर, सरकारी अवसर और उद्यमिता” विषय पर…

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    Leave a Reply