रुद्रपुर: बस अड्डे पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण का आरोप, 1.36 करोड़ का मानचित्र शुल्क बकाया

Spread the love

रुद्रपुर: बस अड्डे पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण का आरोप, 1.36 करोड़ का मानचित्र शुल्क बकाया

रुद्रपुर, उधम सिंह नगर: सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता नवीन सिंह ने कुमाऊं कमिश्नर एवं जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र लिखकर रुद्रपुर बस अड्डे के अंदर हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की जानकारी दी हैउनका आरोप है कि फर्म सीआरएस इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा बिना लेआउट पास कराए, बिना मानचित्र स्वीकृति लिए और लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपये का मानचित्र शुल्क जमा किए ही निर्माण कार्य किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा 26 मार्च 2023 को इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके, नोटिस का उल्लंघन करते हुए फर्म द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया है। कार्यकर्ता का कहना है कि उनके पास निर्माण जारी रहने के दैनिक सबूत मौजूद हैं, जो जांच के समय प्रस्तुत किए जाएंगे।

नवीन सिंह ने पत्र में यह भी कहा है कि बिना अनुमति के हो रहे इस निर्माण को जनहित और राजस्व हित में तत्काल सील किया जाना अति आवश्यक है, ताकि नियमों का उल्लंघन न हो सके और भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। उन्होंने कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध निर्माण को रुकवाने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि नवीन सिंह रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित दुकान संख्या 28 पर रहते हैं और सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply