पर्वतीय प्रतिभा का परचम: रानीखेत महाविद्यालय की 5 छात्राएं ‘She for STEM Accelerator’ में चयनित

Spread the love


उत्तराखंड के टॉप परफॉर्मर्स में बनाई जगह, तीन माह की पर्सनलाइज्ड मेंटरिंग का मिलेगा लाभ

रानीखेत (उत्तराखंड)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की पांच छात्राओं ने ‘She for STEM Incubator’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य के टॉप परफॉर्मर्स में अपनी जगह बनाई है। चयनित छात्राओं में हर्षिता फर्त्याल, रितु मेहरा, तनिषा आर्या, भावना बिष्ट और ज्योति शामिल हैं।

इनकी मेहनत और वैज्ञानिक सोच को देखते हुए अब इनका चयन प्रतिष्ठित ‘She for STEM Accelerator Program’ के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत अगले तीन महीनों तक छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा पर्सनलाइज्ड मेंटरिंग दी जाएगी। इससे वे अपने-अपने विषयों में गहरी समझ विकसित कर सकेंगी और एक मजबूत रिसर्च-ओरिएंटेड प्रोफाइल तैयार कर पाएंगी।


एक्सेलेरेटर चरण के दौरान ये छात्राएं विशेषज्ञ मेंटर्स के साथ संवाद करेंगी, विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी और शोध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। साथ ही, उन्नत स्किल्स ट्रेनिंग से वे जॉब-रेडी बनने के साथ-साथ उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकेंगी।

महाविद्यालय के ‘She for STEM’ समन्वयक डॉ. भारत पाण्डेय ने कहा, “यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पर्वतीय क्षेत्र की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।”

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पाण्डे ने कहा, “हमारी छात्राएं लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। ‘She for STEM’ जैसे मंच उनके आत्मविश्वास, कौशल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह उपलब्धि दूसरी छात्राओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।

पूरे महाविद्यालय परिवार और क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। यह सफलता न सिर्फ छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियों की असीम क्षमता और संभावनाओं को भी उजागर करती है।


Related Posts

प्रतिभाओ को मिला सम्मान: राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Spread the love

Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में दिनांक 25 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान संकाय…

हल्द्वानी में ‘अपण पहाड़’ कार्यक्रम: पहाड़ी स्वाद और सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

Spread the love

Spread the love हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से 11 मई 2026, सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद,…

Leave a Reply