अल्मोड़ा में जनगणना–2027: ‘स्व-गणना’ को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Spread the love

अल्मोड़ा में जनगणना–2027: ‘स्व-गणना’ को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

अल्मोड़ा । जनपद अल्मोड़ा में आगामी जनगणना–2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के तहत नागरिकों को ‘स्व-गणना (Self Enumeration)’ के लिए प्रेरित करने हेतु जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अंशुल सिंह ने बताया कि राज्य में यह कार्य 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक होगा, लेकिन इससे पहले नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा।

डीएम अंशुल सिंह ने बताया कि भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय के निर्देशानुसार, 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इस प्रक्रिया की शुरुआत जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों – जैसे सांसद, मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान आदि द्वारा स्वयं गणना कराकर की जाएगी, ताकि अन्य नागरिक भी इससे प्रेरित होकर सहभागिता सुनिश्चित करें।

सरकारी कर्मचारियों को 200 लोगों का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी स्वयं स्व-गणना करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, उच्च स्तरीय निर्देशों के क्रम में प्रत्येक कर्मचारी को 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 के मध्य कम से कम 200 व्यक्तियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराने का लक्ष्य दिया गया है। इससे आम जन में स्व-गणना के प्रति विश्वास पैदा होगा और लोग इस राष्ट्रीय प्रक्रिया में सकारात्मक भूमिका निभा सकेंगे।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।

डीएम अंशुल सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। इससे न केवल प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

स्व-गणना में भागीदारी के लिए नागरिक निम्न वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं:
https://se.census.gov.in

“स्व-गणना अपनाएं, सही जानकारी दें और जनगणना–2027 को सफल बनाएं।”

  • Related Posts

    प्रतिभाओ को मिला सम्मान: राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    Spread the love

    Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में दिनांक 25 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान संकाय…

    हल्द्वानी में ‘अपण पहाड़’ कार्यक्रम: पहाड़ी स्वाद और सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से 11 मई 2026, सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद,…

    Leave a Reply