उत्तराखंड: पीएम मोदी के आगमन से पहले बड़ा फैसला, दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, 20 साल बाद दुग्ध संघ में खुली भर्तियां

Spread the love


नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने 15 अप्रैल से लागू होने वाले आदेश जारी किए, हजारों पशुपालकों को होगा लाभ


लालकुआं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से ठीक पहले राज्य के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत मिली है। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दूध के खरीद मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। यह बढ़ोतरी 15 अप्रैल से प्रभावी होगी।

संघ के प्रशासनिक भवन में आयोजित बोर्ड बैठक में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में यह ऐतिहासिक निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिर्फ दाम बढ़ाने तक ही सीमित न रहते हुए, बोर्ड ने एक और अहम फैसला लिया। बैठक में दुग्ध संघों के लिए सेवा नियमावली को अनुमोदित किया गया, जिससे लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद दुग्ध संघों में नियुक्तियों का रास्ता खुल गया है। यह दुग्ध क्षेत्र में रोजगार के लिहाज से एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा और अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं।

वहीं, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी मुकेश नेगी ने सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और संतोष जताया। उन्होंने भविष्य में भी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

बैठक में दुग्ध संग्रहण व्यवस्था, कर्मचारियों के मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। दूध के दाम बढ़ने से उत्पादकों में खुशी की लहर है, जो लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, किशन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, खष्टी देवी, दीपा रैकवाल, पुष्पा देवी, हेमा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, मुन्नी देवी, सुरेश चंद्र, कृपाल सिंह, प्रखर शाह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Spread the love

Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

Spread the love

Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

Leave a Reply