स्व. प्रहलाद मेहरा पुण्यतिथि वॉलीबॉल टूर्नामेंट: नीरज मेहरा बोले- खेल से युवा नशे व मोबाइल की लत से दूर रह सकते

Spread the love

स्व. प्रहलाद मेहरा की पुण्यतिथि पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट: युवाओं को नशे व मोबाइल से दूर रखने का संदेश

लालकुआं। बिंदुखत्ता में लोक गायक एवं कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर जन जागृति संस्कृति कला समिति बिंदुखत्ता ने दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर व नैनीताल जिले की दो दर्जन टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट , समाजसेवी संध्या डालाकोटी, नवीन तोलिया व हरेन्द्र बोरा मुख्य रूप से शामिल रहे।

प्रहलाद मेहरा के पुत्र एवं गायक कमल मेहरा ने बताया कि उनके पिता ने कुमाऊं की सांस्कृतिक समृद्धि और विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जीवनपर्यंत प्रयास किए। उन्होंने कहा कि वे स्व. मेहरा द्वारा बताए गए मार्गों पर चलते रहे हैं।

समाजसेवी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज मेहरा ने कहा कि वे युवाओं को नशे की लत आदि से दूर करने के लिए स्व. प्रहलाद मेहरा के आदर्शों पर चलते हुए समाज में यथासंभव योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “यदि युवा खेल के मैदान में सक्रिय रहेगा तो उसकी रुचि अपने शरीर और खेल के प्रति बढ़ेगी, जिससे वह स्वतः ही नशे व अन्य बुराइयों से दूर रहेगा।”

सुबह से शाम तक चलने वाला इस आयोजन ने एक विशिष्ट पहचान बना ली है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगकर्ता मनीष मेहरा, मनोहर मेहरा, कमल मेहरा, नीरज मेहरा, तरुण बथ्वाल, नीरज द्विवेदी, जय बथ्वाल, बीना देवी, हंसी देवी, नीम मेहरा व भगवती मेहरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें कि स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा का अल्पायु में ही निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार और पूरे कुमाऊं क्षेत्र के सांस्कृतिक मंच को गहरा आघात लगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोक कला, संगीत और कुमाऊंनी संस्कृति के उत्थान में समर्पित कर दिया था। इस आयोजन को उन्हीं की स्मृति में एक सार्थक श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

Spread the love

Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

क्या आपके हस्ताक्षर बता सकते हैं आपके मन के राज?जीएमसी हल्द्वानी के युवा डॉक्टर का अनोखा शोध बना चर्चा का विषय

Spread the love

Spread the love हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और मनोविज्ञान के संबंध पर कार्य कर रहे हैं डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह; 5000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों का अध्ययन, 1100+ प्रतिभागियों पर विस्तृत…

Leave a Reply