राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। इस शैक्षणिक आयोजन में बी.एससी. छठे सेमेस्टर, एम.एससी. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने शोध कार्यों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के डॉ. भारत पांडेय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. स्तुति जोशी, डॉ. कोमल, डॉ. सी.एस. पंत (गणित विभाग) तथा डॉ. शीतल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। डॉ. सी.एस. पंत ने विद्यार्थियों को प्रस्तुतीकरण की बारीकियों एवं आत्मविश्वास से विचार रखने के गुर सिखाए। वहीं विभाग प्रभारी डॉ. प्रसून जोशी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. निधि शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में बी.एससी. छठा सेमेस्टर की प्रथम ज्योति, द्वितीय वैष्णवी मेहरा,तृतीय मानसा विद्यार्थी , एम.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर की प्रथम दिव्या,  द्वितीय भास्कर सत्यस्वली, एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर ,प्रथम रिया तिवारी, द्वितीय हेमा करायत व तृतीय कंचना शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया

Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply