चाइल्ड सैक्रेड स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में फहराया परचम, मिलेगी खेल छात्रवृत्ति

Spread the love

चाइल्ड सैक्रेड स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में फहराया परचम, मिलेगी खेल छात्रवृत्ति

लालकुआं (नैनीताल) — चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिन्दुखत्ता की दो मेधावी छात्राओं ने 69वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए शासन की ओर से दोनों छात्राओं को खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिसकी आधिकारिक सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल के पत्र के माध्यम से विद्यालय को प्राप्त हुई है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी के पत्र के अनुसार, विद्यालय की छात्रा निहारिका जोशी पुत्री श्री नन्दा बल्लभ जोशी और मानसी पुत्री श्री राकेश सिंह का चयन खेल छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। इस समाचार के सामने आते ही पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

चाइल्ड सैक्रेड स्कूल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं और इस स्वर्णिम परंपरा को निरंतर बनाए रखा है।

छात्राओं की इस बड़ी सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह, मैनेजमेंट डायरेक्टर सुनीता पांडे एवं दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए बच्चों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के फाउंडर डायरेक्टर बसंत पांडे ने छात्राओं की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा आज के समय में जहाँ कई अभिभावक, विशेषकर बालिकाओं को खेल के मैदान में उतरने से कतराते हैं, ऐसे दौर में अपनी बेटियों पर विश्वास जताकर उन्हें खेलों में आगे भेजने वाले माता-पिता विशेष बधाई के पात्र हैं। हम उन सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करते है।
श्री पांडे ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में स्व-अनुशासन, दूरदर्शिता और समाज को नई दिशा देने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि बच्चा जितना अधिक समय खेल के मैदान में बिताता है, वह नशे और बुरी आदतों से उतना ही दूर रहता है। उन्होंने छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना करते हुए खेल कोच दिनेश कुमार के विशेष मार्गदर्शन को भी इस सफलता का अहम हिस्सा बताया।

इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना पैदा कर दी है, और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बन गई है।

Related Posts

बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग को लेकर वन अधिकार संगठन ने छेड़ा आन्दोलन

Spread the love

Spread the love 15 अगस्त से घर-घर पदयात्रा, 20 सितंबर को लालकुआं में विशाल जनसभा व रैली का ऐलान ‌ लालकुआं । निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता की 3470 हेक्टेयर भूमि को…

बड़ी खबर: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, बिहार से 21,000 EVM मशीनें पहुंचीं

Spread the love

Spread the loveदेहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनावी कार्ययोजना तैयार कर ली है, और इसी कड़ी…

Leave a Reply