लालकुआं के बिन्दुखत्ता से 43 वर्षीय भुवन चन्द्र लापता, परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी

Spread the love

​

​लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी नगर, बिन्दुखत्ता निवासी एक 43 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

​    प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता व्यक्ति का नाम भुवन चन्द्र कुनियाल (उम्र 43 वर्ष) है, जो श्रीधर प्रसाद कुनियाल के पुत्र हैं। वह गत दिनांक 10 जुलाई 2026 को लगभग रात्रि 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए। जब वह अगले दिन 11 जुलाई 2026 तक वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने अपने स्तर से हर संभावित स्थान और नाते-रिश्तेदारों में फोन के माध्यम से पता किया, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

​परिजनों ने बताया कि लापता भवन का रंग गोरा, लम्बाई 5 फीट 6 इंच, सामान्य बनावट, मटमैली चैकदार रंग की कमीज, नीला लोवर व पैरों में नीली चप्पल पहनकर घर से निकला है।

​           लापता भुवन चन्द्र के पिता श्रीधर प्रसाद कुनियाल ने भावुक होकर आम जनता से उनके पुत्र के विषय में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो  6397620349, 971902331 व ​कोतवाली लालकुआं 9411112873 में सूचना देने की अपील की है।

Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply