विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया बाढ से प्रभावित क्षेत्रों का किया मुआयना, मौके पर की कई समस्या का समाधान।

Spread the love

लालकुआं। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते गौंला नदी का जल स्तर बड जाने पर बिन्दुखत्ता के गौंला तटीय क्षेत्रवासियों की धड़कन भी बड़ जाती है।

क्षेत्रवासियों की धड़कन को विधायक समझ जाते हैं और उसके लिए समाधान के लिए उतर जाते हैं प्रातः 7:00 बजे से ही बिन्दुखत्ता क्षेत्र में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए निकल गए और गोला नदी के प्रभाव को बदलने के लिए तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं।

गुरुवार 10 अगस्त को गोला नदी से हो रही भू कटान का जायजा लेने के लिए क्षेत्री विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जल भराव की समस्या का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने ने कहा कि वह हर संभव मदद करेंगे।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के चलते गौंला नदी का जलस्तर बढ़ गया और खुरियाखत्ता क्षेत्र में भू-कटान शुरू हो गया पूर्व में बने तटबंध भी नदी के पानी में समा गए। जबकि डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने गौला नदी के प्रवाह को बदलने के लिए नदी में 6 पोकलेन की मशीन उतरी जिसकी वजह से बिन्दुखत्ता के तटीय क्षेत्र में कटान नहीं के बराबर हुआ।

साथ ही शीशम भुजिया व रावत नगर में लोगों के खेतों में पानी भर गया, जो उनके आवास तक पहुंचने लगा गांव के आस-पड़ोस के लोग अपने खेतों की मेड़ को काटना नहीं चाह रहे थे। जिसकी वजह से एक दूसरे के खेतों में पानी भरकर घरों तक पहुंचने लगा।

विधायक ने क्षेत्र वासियों को समझाया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों की मेड़ काट कर पानी का निकास करवाया। जिससे लोगों में मकान गिरने का भय भी कम हुआ।इस दौरान उनके साथ तहसीलदार मनीषा बिष्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा, रामू राणा, पंकज दसौनी, जीवन गुसाई, हयात सिंह कोरंगा, लाल सिंह व कविंद्र सिंह कोरंगा व राजस्व कर्मी सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply