57 लाख की प्रतिबंधित ई-सिगरेट के दो तस्कर गिरफ्तार चेकिंग के दौरान चिकाघाट पुल के पास पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Spread the love

57 लाख की प्रतिबंधित ई-सिगरेट के दो तस्कर गिरफ्तार चेकिंग के दौरान चिकाघाट पुल के पास पुलिस को मिली बड़ी सफलता


■ नारायण सिंह रावत
सितारगंज। सोमवार को सितारगंज कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 पेटी प्रतिबंधित इस सिगरेट बरामद की गई है। इसकी कीमत 57 लाख बताई जा रही है। तस्कर ई सिगरेट नेपाल से लेकर आए थे और क्षेत्र के युवाओं को बेचने की फिराक थे।

कोतवाली पुलिस चीकाघाट पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने कार संख्या यूपी 26एडी 6886 को रोककर चेकिंग की तो उसमें से कुल 11 पेटी प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गई। इन पेटी में कुल 2159 पीस ई-सिगरेट बरामद की गई। बरामद ई सिगरेट अलग-अलग फ्लेवर की है। पुलिस ने कार सवार खटीमा वार्ड नंबर 2 इस्लामनगर नूरी मस्जिद के पास के रहने वाले नाजिम खान और अफरोज को गिरफ्तार कर लिया। बरामद ई सिगरेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 57लाख रुपये आंकी जा रही है। दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि ई सिगरेट नेपाल के किसी रिंकू रोकाया नाम के तस्कर से लेकर आए थे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह और जगदीश लोहानी शामिल थे।

पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की गई है। एसपी सिटी में युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नशे में पड़कर युवा पैसे बर्बाद करते हैं साथ ही उनका सामाजिक जीवन भी खराब होता है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल जगदीश लोहनी और कांस्टेबल अर्जुन सिंह का नाम पुलिस ऑफ द मंथ के लिए भेजा जा रहा है।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

    Spread the love

    Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

    अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

    Spread the love

    Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

    Leave a Reply