यहां किया गया वृहद पौधारोपण नैनी जन कल्याण समिति द्वारा

Spread the love

रामनगर चकलुआ में नैनी जनकल्याण समिति द्वारा क्षेत्र के सार्वजनिक जगहों में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया।


रामनगर चकलुआ क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं ने नैनी जनकल्याण समिति के बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पांडेनवाड, प्राथमिक पाठशाला गुशाइपुर सहित सार्वजनिक क्षेत्र में जगह-जगह पौधरोपण किया। जिसमें विद्यालय बच्चों सहित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।

उक्त समिति की अध्यक्ष दीपाली कन्याल ने कहा कि समिति पर्यावरण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कार्य करती रहती है और पर्यावरण संरक्षण कर जनकल्याण ही नहीं बल्कि प्राणी जगत का कल्याण है ।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा बिष्ट, भगवान सिंह बिष्ट, कमल बेलवाल,बृजेश सिंह व समूह की दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

    Spread the love

    Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

    अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

    Spread the love

    Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

    Leave a Reply