सफाई नायक का बेवजह उत्पीड़न कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा.

Spread the love

सफाई नायक का बेवजह उत्पीड़न कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

■ नारायण सिंह रावत

सितारगंज। नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे के खिलाफ सभासदों व भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मंडी सभागार में भाजपा नेताओं व सभासदों ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधम सिंह नगर जनपद के जिला अध्यक्ष उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल जिंदल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे द्वारा के बेवजह विवादों से सितारगंज नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं।

विगत दिनों सफाई नायक राजपाल प्रकरण बहुत ही विचारणीय व नींदनीय है। पर्यावरण मित्र को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री पर्यावरण मित्रों के सम्मान की बात करते हैं और दूसरी तरफ एक पर्यावरण मित्र को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसकी हम निंदा करते हैं। वही मंडी समिति के चेयरमैन अमरजीत कटवाल ने हरीश दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरीश दुबे की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। हरीश दूबे सिर्फ अनर्गल बयान बाजियां करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो उत्तराखंड के मूल निवासी है उन्हें बाहरी बताया जा रहा है। उत्तराखंड में रह रहा हर व्यक्ति उत्तराखंडी है। इस तरह की राजनीति से सितारगंज का विकास नहीं होगा। सफाई नायक राजपाल को बेवजह नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

इससे पूर्व लगभग 20 वर्षों से सितारगंज में नगर पालिका अध्यक्ष बने ऐसी घटनाएं कभी नहीं हुई। हरीश दुबे के अध्यक्ष बनने के बाद नगर पालिका लगातार विवादों में है। हर रोज नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। भाजपा नेता व सभासद दीपक गुप्ता ने कहा कि हरीश दुबे को सितारगंज की जनता और सितारगंज के विकास से कोई सरोकार नहीं है। वह सिर्फ प्रतिशोध की राजनीति करते हैं। जिस तरह उन्होंने सफाई नायक राजपाल के खिलाफ षड्यंत्र किए हैं वह सफल नहीं होंगे। सितारगंज के अन्य वार्डो के सभासदों ने भी हरीश दुबे की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। सभासद दीपक गुप्ता ने कहा कि एक पर्यावरण मित्र को बेवजह प्रताड़ित करना यह नगर पालिका अध्यक्ष की मानसिकता का परिचय है। इससे पूर्व सितारगंज में नगर पालिका के विवाद में सितारगंज के एक बड़े समाजसेवी एक साथ इकसाद अहमद पटौदी को खोया है। सभासद राधेश्याम सागर ने कहा कि वार्डों में विकास की बजाय विवाद हो रहे हैं।

सफाई नायक राजपाल के साथ जो भी हुआ वह बिल्कुल गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं भाजपा नेता वह सभासद पति पंकज गहतोड़ी ने कहा कि हम लोगों ने चुनाव क्षेत्र के विकास के लिए लड़ा था लेकिन विकास की जगह सिर्फ विवाद हो रहे हैं। भाजपा व भाजपा के बड़े नेताओं को टारगेट किया जाता है। पंकज गहतोड़ी ने कहा कि जो उत्तराखंड का मूल निवासी है। उन्हें बाहरी कहकर उत्तराखंड के मूल निवासियों को अपमानित किया जा रहा है। यह बिल्कुल सही नहीं है वही सभासद रवि रस्तोगी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई नायक राजपाल के खिलाफ जो भी हुआ वह विचारणीय है। आखिर एक कर्मचारी अध्यक्ष पर मुकदमा करने का इतना बड़ा निर्णय कैसे ले सकता है पिछले कुछ समय से पर्यावरण मित्र राजपाल को बेवजह परेशान किया जा रहा है।इस दौरान सभासद पंकज रावत,नितिन चौहान,जहूर इस्लाम,अकरम बेग आदि लोग उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    प्रकृति के नाम एक घंटा : उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च को ‘अर्थ अवर’ मनाने का दिया आह्वान

    Spread the love

    Spread the loveऑफ’ स्विच, ‘ऑन’ भविष्य : उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्ट को मनाने का लिया निर्णय ‘अर्थ अवर’ देवभूमि ने दी ‘अर्थ अवर’ की पुकार : 28 मार्ट को…

    हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित की, लेकिन FRA अधिकारों पर कोई टिप्पणी नहीं – सावधान रहें गलत व्याख्या से

    Spread the love

    Spread the loveवन अधिकार समिति की अपील: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने में FRA 2006 कोई बाधा नहीं लालकुआं। वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता तथा पूर्व सैनिक संगठन ने आज एक…

    Leave a Reply