निपुण भारत के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

नारायण सिंह रावत सितारगंज। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत सितारगंज में शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के अंतर्गत शिक्षकों को विशेषज्ञ वक्ताओं और प्रशासनिक विशेषज्ञों से सीखने का मौका प्रदान करेंगे, जो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और बेहतर प्रैक्टिस के बारे में जागरूक करेंगे। इसका उद्देश्य है बेहतर शिक्षा के माध्यम से समृद्धि और विकास को बढ़ावा देना।

भारत सरकार के ‘निपुण भारत मिशन’ के अंतर्गत, सितारगंज में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की विकासखंड के अध्यापकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है अध्यापकों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए तैयार करना, साक्षरता और संख्या ज्ञान के क्षेत्र में उनकी कौशल को मजबूत करना और छात्रों को बेहतर समझाने में मदद करना है।इस प्रशिक्षण के माध्यम से, शिक्षक उन्हें बुनियादी साक्षरता कौशलों का अध्ययन कराएंगे और संख्या ज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करेंगे।

यह प्रशिक्षण शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्ता उन्नत करने में मदद करेगा और विद्यार्थियों को अधिक समझदार बनाने का अवसर प्रदान करेगा।निपुण भारत मिशन का उद्देश्य शिक्षकों को उनके पेशेवर विकास में सहायता प्रदान करके शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करें और छात्रों के भविष्य को सार्थक बनाने में मदद करें।इस प्रशिक्षण का प्रथम चरण 8 सितंबर से 13 सितंबर तक चलेगा।

विकासखंड सितारगंज में यहां प्रशिक्षण बीआरसी सभागार, जीजीआईसी शक्तिफार्म एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिद्धा तीन स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है।इस मौके में मुख्य प्रशिक्षक करूणेश जोशी, अमनप्रीत कौर, रेखा आर्य, संजय सुमन, दिनेश चौहान, हीरा सिंह, अमित कुमार शर्मा, सुनील कुमार तथा जिले के मुख्य संदर्भ दाता अजय सिंह क्वीरा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply