नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा-आरंभ कार्यक्रम।

Spread the love

रुद्रपुर। यहां सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा-आरंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रोफेसर डीसी पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया, इसके पश्चात प्राचार्य एवं विज्ञान संकाय के विभाग अध्यक्षों का स्वागत वेज अलंकरण कर किया गया l

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया, इसमें डॉक्टर सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार ने सर्वप्रथम NEP-2020 के अंतर्गत जारी सूचना को सरलता से समझाया, इसमें उनके द्वारा क्रेडिट सिस्टम , कौशल विकास एवं विषयों का चयन एवं उनकी उपयोगिता के बारे में बताया ।

डॉक्टर भरत पांडे द्वारा महाविद्यालय द्वारा कोविद-19 में दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ एमओयू करके बनाई गई आभासीय प्रयोगशाला एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालाl इसी क्रम में डॉक्टर रवीश त्रिपाठी, डॉ अमित चौरसिया, डॉ पी पी त्रिपाठी एवं डॉ हरिश्चंद्र ने प्रवेशित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया, जिसमें डॉक्टर रवीश त्रिपाठी ने NEP के अंतर्गत जंतु विज्ञान के सिलेबस एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालाl

डॉ अमित चौरसिया ने गणित को विषयों की आत्मा बताते हुए गणित के महत्व को बताया, डॉ पी पी त्रिपाठी ने दीक्षा का अर्थ एवं उसके उद्देश्य के बारे में बताया एवंअनुशासन एवं शिक्षा में क्या संबंध है उसको बखूबी बताया, डॉक्टर हरिश्चंद्र ने शिक्षा के महत्व व शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका एवं उनके द्वारा फिजिक्स की महत्वता के बारे में बतायाl

इसके पश्चात प्राचार्य डॉक्टर डीसी पंत ने NEP- 2020 के अनुपालन में महाविद्यालय की तैयारीयो पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने गुरु की महत्वता एवं अनुशासित जीवन के बारे में बताया उन्होंने NEP के तहत विषयों के चयन चयन को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने यह भी बताया कि साइकोलॉजी एवं संस्कृत विषय में स्नातकोत्तर के लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर पी पी त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर शलभ गुप्ता, डॉ राघवेंद्र मिश्रा,डॉ दीपक दुर्गlपाल, डॉ बामेश्वर प्रसाद, डॉक्टर हेमचंद पांडे एवं विभिन्न विभागों के प्राध्यापक मौजूद रहेl कार्यक्रम मेंमहाविद्यालय के पूर्व छात्र रचित सिंह एवं चंदन भट्ट भी उपस्थित रहेl कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया l

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply