ठेकेदार पर फर्जी तरीके से फसाने का आरोप लगाकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

Spread the love

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार डीपीआरओ के समर्थन उत्तराखंड प्रधान संगठन

■ नारायण सिंह रावत

सितारगंज। बीते दिनों रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डीपीआरओ के समर्थन उत्तराखंड प्रधान संगठन मुखर हो गया। प्रधान संगठन ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कहा है कि जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को ठेकेदार ने फर्जी तरीके से फंसाया है। ज्ञापन में प्रधानों ने कहा है कि डीपीआर और रमेश चंद्र त्रिपाठी के अच्छे कार्यों की वजह से ही उन्हें तीसरी बार जिले में तैनत्ती मिली थी।

ग्राम प्रधान और अधिकारियों के समन्वय से हुआ बेहतर तरीके से विकास कार्य कराते थे। प्रधान संगठन में मामले की गहराई से जांच कर उनको न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने प्रधान प्रतिनिधि अजय साहनी पर भी फर्जी आरोप लगाए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तराखंड प्रधान संगठन के अध्यक्ष भास्कर सम्मल, राहुल तिवारी, दीपा कांडपाल, लक्ष्मी देवी, नाजरीन, नीलम गंगवार, पिंकी देवी, गीता, राजवती आदि शामिल रहीं।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply