उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 10 मेडल तृतीय राष्ट्रीय फिनस्विमिंग प्रतियोगिता मे उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन।

Spread the love

■ नारायण सिंह रावतपुणे/उत्तराखंड। तीन से पांच सितंबर तक पुणे के बालवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय फिनस्विमिंग प्रतियोगिता मे उत्तराखंड के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक झटके। उत्तराखंड के 35 तैराकों तथा 4 टेक्निकल ऑफिशल ने इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया और और 4 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक तथा 3 कांस्य पदकों के साथ प्रतियोगिता में 6वां स्थान प्राप्त किया।

उत्तराखंड की ओर से मनोज बहुखंडी ने अपने वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।4 पदकों साथ राघव भाटिया ने बहुत ही दमदार प्रदर्शन किया, परंतु व्यक्तिगत चैंपियनशिप से मामूली से अंतर से चूक गए।

उत्तराखंड फिनस्विमिंग के इतिहास मे पहली बार महिला पदक विजेता देहरादून की मेघा सिंह अग्रवाल रहीं।प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय फिनस्विमिंग टेक्निकल ऑफिशियल कोर्स मे भी उत्तराखंड ओर से राकेश दत्त , हंसी रावत, गौरव चंद और मधुरेंद्र ने हिस्सा लिया जो कि उत्तराखंड मे फिनस्विमिंग की गतिविधियों को बढ़ावा देने मे बहुत सहायक होगा।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply