उत्तराखंड संपूर्ण उत्तराखंड व दिल्ली एनसीआर के आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके

Spread the love

नई दिल्ली/ उत्तराखंड. उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया।

दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। भूकंप का झटके दोपहर दो बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का अप्रिय समाचार सामने नहीं आया है। यह झटके दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं।

  • Related Posts

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान, छात्रों को मिले सरकारी व स्वरोजगार के टिप्स

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं मैनेजमेंट विभाग ने विश्वविद्यालय के कॉन्फ्लुएंस हॉल में “थिंक बियॉन्ड होटल्स: करियर, सरकारी अवसर और उद्यमिता” विषय पर…

    Leave a Reply