उत्तराखंड के हर्षित को लंदन यंग आर्टिस्ट सम्मान

Spread the love

उत्तराखंड के हर्षित को लंदन यंग आर्टिस्ट सम्मान

■ नारायण सिंह रावत■ 9917435143नैनीताल। उत्तराखंड के हर्षित कुमार को लंदन (इंग्लैंड) से गोल्ड मेडल सरोवर नगरी नैनीताल के उदयमान सितारवादक हर्षित कुमार को लंदन यंग म्यूजिशियन द्वारा यंग आर्टिस्ट-2023 के अन्तर्गत गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। हर्षित लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में दसवीं के छात्र हैं।

जिन्होंने छह माह पूर्व आनलाइन इस संस्था के लिए आवेदन किया था। जिस कारण संस्था ने हर्षित की तरह पचास देशों के युवा कलाकारों का वीडियो के माध्यम से चयन किया। जिसमें हर्षित को शीर्ष स्थान प्राप्त होने के कारण गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्रदान किया गया। इसी के साथ हर्षित को सितार वादन का स्टाइलस वीडियो का भी पुरस्कार दिया गया। हर्षित को भेजे दोनों प्रमाण-पत्रों व सराहना पत्र के साथ यह भी अवगत कराया गया है कि वे 2024 में लंदन जाकर सितार वादन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे। लंदन से प्राप्त प्रमाण-पत्रों के माध्यम से विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस नेगी द्वारा हर्षित को प्रातः प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।

हर्षित संगीत की शिक्षा अपने दादा गुरु सुरेश कुमार और अपने पिता अमृत कुमार “जो कि लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में संगीत शिक्षक हैं से ले रहे हैं। हर्षित अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता व परिवार के साथ-साथ गुरु जनों को देते हैं। इससे पूर्व हर्षित भारत सरकार के उपक्रम आर्ट आफ लिविंग द्वारा गंधर्व भूषण अवॉर्ड, सोसायटी पाइंट फाउंडेशन इंदौर, मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, सहारा ट्रस्ट गोरखपुर, लखनऊ से डा भीमराव अम्बेडकर रत्न पुरस्कार, रचना महोत्सव अल्मोड़ा से बाल प्रतिभा पुरस्कार जैसे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

हर्षित की इस उपलब्धि पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के प्रधानाचार्य एसएस नेगी, प्रधानाचार्या गदरपुर माया चनयाना, अनिल घिल्डियाल, सभी संगीत प्रेमी साथियों एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    Leave a Reply