जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने अपनी नानी की याद में बांटे 400 पौधे।

Spread the love

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने अपनी नानी की याद में बांटे 400 पौधे

■ नारायण सिंह रावत सितारगंज। उधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत(गोपाल रावत)ने अपनी नानी के याद की याद में 400 फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया। उनकी नानी पारुली देवी का निधन 97 वर्ष की उम्र में 8 अक्टूबर हो गया था।

बृहस्पतिवार को उनके पीपल पानी के दिन योगेंद्र सिंह रावत(गोपाल रावत)ने नई पहल शुरू करते हुए लोगों में फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया। पौधों का वितरण उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत के हाथों से कराया गया। योगेंद्र रावत ने कहा कि उनका अपनी नानी से सदैव ही गहरा जुड़ाव रहा।

उनकी नानी पर्यावरण संरक्षण के सीख देती रही। इसलिए उनकी याद में पौधों का वितरण किया गया। यह पौधे आगे पर्यावरण संरक्षण भी करेंगे और उनकी नानी की याद भी दिलाते रहेंगे।इस मौके पर विद्यायक प्रतिनिधि उमा शंकर दुबे,दुग्ध संघ प्रशासक तिलक राज गंभीर, बिसन दत्त जोशी,आदेश ठाकुर, मुकेश सनवाल,कमलेन्द्र सेमवाल,गोपाल बोरा,चंद्र सिंह थापा,गोपाल बिष्ठ,देबू मंडल,शिखा हालदार,शंकर शहाय,संजय बसाड़, रामचन्द्र गुरुजी,मयंक अग्रवाल, ललित रावत,सुंदर डसीला,राजू डसीला,मुकेश रावत, अमित भंडारी,राकेश बिष्ठ,रविन्द्र अग्रवाल, गोविंद, डीके पन्तोलो,सूरज नारायण, आदि शामिल रहे!

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    Leave a Reply