दन्या संवाददाता– आंगन में लगा बिजली का पोल बना खतरा।

Spread the love

दन्या संवाददाता– आंगन में लगा बिजली का पोल बना खतरा।

विकास खंड धौलदेवी के दूरस्थ गांव कोटबिबड़ी में गिरीश सनवाल के भवन के आंगन में लगा बिजली पोल जिसका बेस जंग लगने से खोखला हो चुका है। जिसे बारिश व आधी तूफाल में हिलने की शिकायत भवन स्वामी द्वारा बिजली विभाग को दी गयी थी।गौरतलब है कि एक साल बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा पोल बदला नही गया। मकान मालिक गिरीश चंद्र सनवाल द्वारा कई बार विभाग को जंक खाये खोखले पोल हटाने की अपील की थी। मकान मालिक ने बताया बच्चे घर के आंगन में खेलते हैं।

उनके लिए भी खतरा बना हुआ है यदि भविष्य में पोल गिरने से जानमाल का खतरा हो सकता है जिसका जुमेवार विभाग होगा।ग्राम पंचायत धूराटांक के ग्राम प्रधान ने बताया गांव कोड़बिबाड़ी में गिरीश सनवाल के घर के आंगन पर लगे पोल जिसमे जंग लग चुका है जो गिरने की कगार में है जिसकी सूचना विभाग के आलाधिकारियों को एक वर्ष पहले दे दी गयी। लेकिन विभाग ने उसके बाद भी खराब पोल बदला नही।विभाग की इस लापरवाही से कभी बड़ा हादसा हो सकता है।विभाग के जूनियर इंजीनियर सुरेश कांडपाल ने बताया बिजली के पोलो की स्वीकृति के लिए एप्लिकेशन दी गयी है। स्वीकृति होते ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। जल्दी ही पोल बदल दिया जाएगा।

  • Related Posts

    मानवीय सरोकारों को समर्पित ग्राफिक एरा: हल्द्वानी परिसर ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

    Spread the love

    Spread the love​ कोविड काल से अनवरत जारी है डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से शुरू हुआ जन-कल्याण का यह मिशन ​हल्द्वानी। सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की अपनी समृद्ध परंपरा…

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    Leave a Reply