इस साल धनतेरस में ऐसा संयोग करीब 59 साल के बाद बना है- ज्योतिषों के अनुसार

Spread the love

आज यानी 10 नवंबर 2023, शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी किया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। धनतेरस से पंचदिवसीय दीपोत्सव आरम्भ हो जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं ताकि घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास ही सके। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है, इस दिन कुबेर जी की पूजा होती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

धनतेरस हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे पूरे देश में बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं। इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। धनतेरस त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला है इसलिए इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस का दिन काफी खास है, क्योंकि कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव हुआ है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 59 साल के बाद बना है। आइए जानते हैं किन शुभ योग में मनाया जाएगा धनतेरस।

धनतेरस क्यों मनाया जाता है?

धनतेरस धन्वंतरि के प्रकट होने के दिन के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है दिवाली से दो दिन पहले धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस को धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है।

धनतेरस से जुड़े नियम

धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की उदयव्यापिनी त्रयोदशी को मनाई जाती है। यहां उदयव्यापिनी त्रयोदशी से मतलब है कि, अगर त्रयोदशी तिथि सूर्य उदय के साथ शुरू होती है, तो धनतेरस मनाई जानी चाहिए।धन तेरस के दिन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त) में यमराज को दीपदान भी किया जाता है। अगर दोनों दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल का स्पर्श करती है अथवा नहीं करती है तो दोनों स्थिति में दीपदान दूसरे दिन किया जाता है।

धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 48 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल-: 17:30 से 20:08 तकवृषभ लग्न काल-: 17:48 से 19:44धनतेरस पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 56 मिनट है।

धनतेरस की पूजा विधि :

मानव जीवन का सबसे बड़ा धन उत्तम स्वास्थ है, इसलिए आयुर्वेद के देव धन्वंतरि के अवतरण दिवस यानि धन तेरस पर स्वास्थ्य रूपी धन की प्राप्ति के लिए यह त्यौहार मनाया जाना चाहिए।धनतेरस पर धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा का विधान है। षोडशोपचार यानि विधिवत 16 क्रियाओं से पूजा संपन्न करना। इनमें आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन (सुगंधित पेय जल), स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध (केसर-चंदन), पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन (शुद्ध जल), दक्षिणायुक्त तांबूल, आरती, परिक्रमा आदि है।धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। इसी आधार पर इसे धन त्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं।इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीये जलाने चाहिए। क्योंकि धनतेरस से ही दीपावली के त्यौहार की शुरुआत होती है।धनतेरस के दिन शाम के समय यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज के भय से मुक्ति मिलती है।

धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं?

धनतेरस के दिन सोने, चांदी और पीतल की वस्तुओं, और झाड़ू खरीदना शुभ होता है। इस दिन काले या गहरे रंग की चीज़ें, चीनी मिट्टी से बनी चीज़ें, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीज़ें नहीं खरीदनी चाहिए।

कुछ लोगों का मानना है कि यह व्यापारियों का बनाया गया त्यौहार है जिसमें व्यापार की वृद्धि होगी और लोग आस्था के नाम पर खरीदारी करेंगे।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को केन्द्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड FCI के चेयरमैन

    Spread the love

    Spread the love बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को केन्द्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड FCI के चेयरमैन नई दिल्ली/देहरादून।केन्द्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते…

    छोटे शहर से मुंबई तक: बिंदुखत्ता की भूमि रमोला बनी टीवी की नई सनसनी

    Spread the love

    Spread the love उत्तराखंड की बेटी भूमि रमोला टेलीविजन और फिल्म जगत में बना रही पहचान, ‘गुजिया’ बनकर जल्द आएंगी सोनी सब टीवी पर लालकुआं (नैनीताल)। उत्तराखंड की बेटियाँ आज…

    Leave a Reply