इस विद्यालय में मौसम को देखते हुए लगा स्वास्थ्य कैंप।

Spread the love

डॉक्टरों के पैनलों ने दी बच्चों को करियर काउंसलिंग काट के टिप्स

लालकुआं। लगातार मौसम के प्रभाव से बच्चों में होने वाली बीमारियों से रोकथाम के लिए चाइल्ड सैंक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 3 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर सुशीला तिवारी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कराई गई । उक्त डॉक्टरों की टीम ने सीनियर बच्चों की करियर काउंसलिंग भी की।

यहां चाइल्ड सैंक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रितु रखोलिया, डॉक्टर हर्ष, डॉक्टर सुष्मिता व दंत चिकित्सक डॉक्टर निधि आर्य ने 3 वर्ष से 10 वर्ष तक के लगभग 150 बच्चों की बारीकी से जांच व इलाज के लिए मेडिसिन लिखी तथा कुछ बच्चों की खून जांच करने को कहा।

इसके बाद डॉक्टर रितु रखोलिया ने कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों के साथ करियर काउंसलिंग भी की जिसमें बच्चों ने अपने करियर संबंधित तमाम प्रश्नों को डॉक्टरों के बीच रखा। जिसमें डॉक्टरों के पैनल ने बच्चों को बड़ी ही आसानी से उनके करियर चूज करने व सफल होने के टिप्स बताएं।

चित्र परिचय – चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छोटे बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप करते डॉक्टर सुशीला तिवारी के बाल रोग विशेषज्ञ व दंत चिकित्सक।

चित्र परिचय- चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सीनियर बच्चों को करियर काउंसलिंग करते डॉक्टर सुशीला तिवारी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रितु रखोलिया व अन्य डॉक्टर।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply