नहीं रुक रहा है आदमखोर टाइगर का आतंक एक और महिला की मौत।

Spread the love

ग्राम ढेला के पंजाबपुर गांव के बाहर बच्चों के खेल के मैदान के पास लकड़ी एकत्र कर रही कला देवी 50 वर्ष पर अचानक आदमखोर टाइगर ने हमला कर दिया। उसके साथ लकड़ियां बीन रहीं महिलाओं ने उसके मुंह से हट की आवाज सुनी। जब तक उन्होंने देखा टाइगर उसे खींचकर 1 किलोमीटर दूर ले गया था।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कला की लाश को उठाने से ही इंकार कर दिया है। मौके पर पार्क प्रशासन ने पिंजरा लगा दिया है।मौके पर पहुंचे संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती में कला की मौत के लिए कार्बेट प्रशासन व उत्तराखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 महीने में आदमखोर ने चार महिलाओं को मार दिया है तथा लगभग आधा दर्जन लोगों को घायल दिया है परंतु सरकार व प्रशासन ना तो टाइगर को पकड़ रहे हैं और ना ही मार रहे हैं।

महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है। उनसे सुरक्षा के सवाल को लेकर कल 18 फरवरी को ग्राम कानिया में एक जन सम्मेलन बुलाया गया है इसमें बैठकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से 18 फरवरी को दिन में 11 बजे ग्राम कानिया पहुंचने की अपील की है।महेश जोशी ने कहा कि अब पानी सब के ऊपर से गुजर गया है सरकार टाइगर बढ़ने की खुशियां मना रही है।

ऐसे में अब जनता को ही अपनी सुरक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि टाइगर तेंदुए जैसे हिंसक जानवरों की संख्या उत्तराखंड में बहुत अधिक हो गई है अतः इन्हें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1973 की संरक्षित अधिसूची से बाहर किया जाए तथा इन्हें पकड़ कर दूसरे देशों में ले जाया जाए अथवा इनकी दक्षिण अफ्रीका की तर्ज पर इनकी बैलेंस हंटिंग करवाई जाए।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    Leave a Reply