सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान परिषद का गठन साथ ही वनस्पति विज्ञान पर निबंध प्रतियोगिताएं ।

Spread the love

16 मार्च 2024 उधम सिंह नगर

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे वनस्पति विज्ञान परिषद का गठन किया गया ।

जिसमे अध्यक्ष पद पर योगेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष पद पर प्रिया दास, सचिव पद पर तनीशा चावला, संयुक्त सचिव पद पर मोहित सिंह मेहरा और कोषाध्यक्ष पर मनोनीत किया गया

साथ ही नव निर्वाचित वनस्पति विज्ञान परिषद द्वारा निबंध एवम मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। निबंध प्रतियोगिता में 11 छात्र/छात्राओं एवम मॉडल प्रतियोगिता में 10 छात्र/छात्राओं के समूहो ने भाग लिया। छात्र/छात्राओं द्वारा पादपो के वाणिज्यिक महत्व पर सुंदर एवम आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनीशा चावला, द्वितीय स्थान पूजा मौर्य तथा तृतीय स्थान करन ने प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में शिवानी टम्टा और विद्या विश्वकर्मा के ग्रुप ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान गितिका रानी, तनीशा चावला एवं स्मृति छाबड़ा के ग्रुप ने तथा तीसरा स्थान प्रियंका लोहानी, प्रिया दास, प्रमिला के ग्रुप ने प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में रसायन विज्ञान से डॉ भारत पांडे, जंतु विज्ञान से डॉ रवीश त्रिपाठी एवं भौतिकी विज्ञान विभाग से डॉ हेमचंद्र पांडे को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया था । इस कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ0 डी0 सी0 पंत की अध्यक्षता में तथा वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो0 ऐ0 के0 पालीवाल तथा डॉ शलभ गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कराया गया।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply