डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने पांच दिवसीय सॉफ्ट स्किल के समापन में बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए।

Spread the love

16 जून 2023 लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दुचौड में दा हिम्मत फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग के समापन पर डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि बच्चों को बाल्यकाल के समय दी गई शिक्षा जीवन भर काम आती है इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी बात रखने व करने की कला सीखते हैं।

कार्यक्रम समापन पर पिछले 5 दिनों से क्षेत्र के लगभग 3 दर्जन बच्चों ने कौशल विकास की कई कलाओं का अध्ययन व प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद संस्था द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र वितरण किए और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यालयों व अन्य सामाजिक संस्थाओं में होते रहने चाहिए जिससे बच्चों के अंदर एकता स्वालंबन व बौद्धिक विकास में वृद्धि होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हेमा जोशी व सुरेश जोशी ने किया। इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक प्रकाश बोरा, प्रेसिडेंट सौरभ पंत, संयोजक सुरेश जोशी भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पूरन जोशी, जीवन चोपड़ा, दीवान सिंह पवार, भोला जोशी , चंचल कोरंगा, रेखा दुम्का, राधिका देवी ,दुर्गा देवी, पुष्पा जोशी सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply