भारत और चीन के बीच मीडिया विवाद, चीन ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के रिपोर्टर को देश छोड़ने के लिए कहा।

Spread the love

भारत और चीन के बीच मीडिया विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों एक बार फिर पत्रकारों के मामले को लेकर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। चीन ने भारत के आखिरी पत्रकार को भी देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। चीन ने बीजिंग में कार्यरत आखिरी भारतीय पत्रकार को इस महीने के अंत तक नई दिल्ली चले जाने को कहा है। इस साल चीन में भारत के कुल चार रिपोर्टर कार्यरत थे। इसमें से अब तक तीन पत्रकारों को चीन ने निकाल दिया है

भारत से लगातार बिगड़ते संबंध के बीच चीन ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के रिपोर्टर को एक महीने के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है। इसके बाद चीन में एक भी भारतीय पत्रकार नहीं रहेगा।

पत्रकारों को हटाने का कदम पहले भारत की ओर से उठाया गया। भारत ने चीन के पत्रकारों का वीजा रिन्यू करने से इनकार कर दिया था। भारत ने शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी और चाइना सेंट्रल टेलीविज़न के दो पत्रकारों के वीसा नवीनीकरण आवेदनों को खारिज कर दिया था। अब चीन ने भी भारतीय पत्रकारों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है।

भारत सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में कहा था कि चीनी पत्रकार बिना किसी कठिनाई के भारत में काम कर पा रहे हैं, लेकिन चीन में भारतीय पत्रकारों के लिए समान माहौल नहीं है।चीनी अधिकारियों ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के रिपोर्टर को इसी महीने देश छोड़ने का निर्देश दिया है।

इस साल के शुरुआत में चीन में चार भारतीय पत्रकार मौजूद थे। समाचारपत्र हिन्दुस्तान टाइम्स के रिपोर्टर ने चीन छोड़ा है। प्रसार भारती और द हिन्दू के पत्रकारों को अप्रैल में चीन में वीसा नवीनीकरण से मना कर दिया था।पिछले माह चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि भारत में एक चीनी पत्रकार बचा है, जो अपने वीसा के नवीनीकरण का इंतज़ार कर रहा है।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग को लेकर वन अधिकार संगठन ने छेड़ा आन्दोलन

    Spread the love

    Spread the love 15 अगस्त से घर-घर पदयात्रा, 20 सितंबर को लालकुआं में विशाल जनसभा व रैली का ऐलान ‌ लालकुआं । निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता की 3470 हेक्टेयर भूमि को…

    बड़ी खबर: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, बिहार से 21,000 EVM मशीनें पहुंचीं

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनावी कार्ययोजना तैयार कर ली है, और इसी कड़ी…

    Leave a Reply