राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीके बॉक्सिंग अकादमी के तीन खिलाड़ी गोल्डमेडल । तीनों को मिला था निःशुल्क प्रशिक्षण।

Spread the love

14 से 17 जुलाई तक देहरादून में आयोजित हुई उत्तराखंड राज्य बाक्सिंग प्रतियोगिता में।सीके बाक्सिंग एकेडमी रुद्रपुर के तीन बच्चों 2 बालिका 1 बालक ने प्रतिभाग किया ।

तीनों ने अपने भार वर्ग में पदक प्राप्त कर जिला व सीके बाक्सिंग एकेडमी रुद्रपुर का नाम रोशन किया बालिका –(1) असीन खान (54किग्रा) रजत पदक (2) शिखा (60किग्रा) रजत पदकबालक–(1) योगेन्द्र यादव (63किग्रा) कांस्य पदक जीतकर सी के बाक्सिंग एकेडमी रुद्रपुर व उधम सिंह नगर जिला को गौरवान्वित किया।

ज्ञात हो कि तीनों ही बच्चे अन्तर्राष्ट्रीय स्टार -2 , भूतपूर्व चीफ कोच आल इंडिया पुलिस तथा उत्तराखंड पुलिस के भूत पूर्व चीफ कोच सीके जोशी से न्यू शक्ति विहार नियर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित सीके बाक्सिंग एकेडमी रुद्रपुर में मुफ्त में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

बच्चों की इस सफलता पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ,विधायक शिव अरोड़ा, रोहिताश बत्रा मालिक होली चाइल्ड , घनश्याम श्यामपुरिया अध्यक्ष जिला बाक्सिंग संघ , सुरजीत सिंह सचिव जेसीज पब्लिक स्कूल एवं मालिक डीपीएस , पार्षद निमित्त शर्मा , रेखा जोशी ,तनूजा , दीक्षा , कोच दुष्यन्त जोशी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply