नैनीताल दुग्ध संघ के वरिष्ठ अधिकारी पान सिंह खत्री की पूज्य माताजी का निधन, अंतिम यात्रा 24 अप्रैल को

Spread the love

नैनीताल दुग्ध संघ के वरिष्ठ अधिकारी पान सिंह खत्री की पूज्य माताजी का निधन, अंतिम यात्रा 24 अप्रैल को

बिंदुखत्ता/हल्द्वानी: नैनीताल दुग्ध संघ में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री पान सिंह खत्री की पूज्य माताजी श्रीमती हंसी देवी का लंबी बीमारी के बाद 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्व. श्रीमती हंसी देवी एक सादगीपूर्ण, धर्मपरायण एवं ममतामयी व्यक्तित्व की धनी थीं, जिनका जीवन सेवा और संस्कारों से परिपूर्ण रहा।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 24 अप्रैल 2025 को प्रातः 8:00 बजे उनके निवास स्थान पुराना बिंदुखत्ता से प्रारंभ होकर चित्रशाला घाट रानीबाग को प्रस्थान करेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुखद समाचार से दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारीगण सहित स्थानीय समाजसेवियों एवं नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply