जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के विरोध में लालकुआं में आक्रोश फूटा, आतंकवाद का पुतला फूंका व निकाला कैंडल मार्च

Spread the love

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के विरोध में लालकुआं में आक्रोश फूटा, आतंकवाद का पुतला फूंका

लालकुआं (नैनीताल): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले, जिसमें लगभग 26 निर्दोष लोगों की जान गई, को लेकर पूरे देश में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में बुधवार शाम लालकुआं के कोतवाली चौराहे पर सर्व समाज, विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आतंकी कृत्यों की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, यूकेडी, व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं समेत व्यापार मंडल व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। उपस्थित जनसमूह ने ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।


इसके उपरांत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भव्य कैंडल मार्च कोतवाली चौराहे से पुरानी बुधबाजार तक निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में नगरवासी, व्यापारी वर्ग, महिलाएं और युवा शामिल हुए। कैंडल की रोशनी में शांति और एकता का संदेश देते हुए लोगों ने मूक मार्च के माध्यम से शहीदों को नमन किया।


इस आयोजन को पत्रकार मुकेश कुमार एवं गौरव गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। उन्होंने बताया कि यह विरोध सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध जनता की एकजुटता और सरकार से कठोर कदमों की मांग का संकल्प है।


  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply