गांव-गांव पहुंची गायत्री ज्योति यात्रा, हल्दूचौड़ में समर्पित सेवकों को मिला गौरव

Spread the love

250 स्थानों पर हुआ गायत्री ज्योति कलश यात्रा का अभिनंदन

हल्दूचौड़ शक्तिपीठ में समर्पितों का हुआ सम्मान

हल्दूचौड़, : गायत्री परिवार द्वारा संचालित अखिल भारतीय ज्योति कलश यात्रा के अंतर्गत नैनीताल जिले में 250 से अधिक स्थानों पर रथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान गांव-गांव, मोहल्लों व सार्वजनिक स्थलों पर ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा का श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया।

इस ऐतिहासिक यात्रा में जिन आयोजकों ने अपने गांवों या मोहल्लों में गायत्री रथ को आमंत्रित किया, साथ ही जिन्होंने श्रमदान एवं सेवा भाव से योगदान दिया, उन सभी को हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सेवा भाव को राष्ट्र निर्माण का मूल बताया और कहा कि “समर्पित जन ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन पर भजन, यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply