छोटी मुखानी में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

Spread the love

छोटी मुखानी में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
पीड़ित ने मुखानी थाने में दिया शिकायती पत्र, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

हल्द्वानी (मुखानी)। शहर के दुर्गा कॉलोनी, खड़िया फैक्ट्री क्षेत्र में बीते शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। घटना के वक्त घर के मालिक अपनी बच्ची को स्कूल लेने गए हुए थे। पीड़ित सचिन कुमार आर्य ने मुखानी थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, घटना 2 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच की है। इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी से कुल ₹2,00,000 नकद, सोने के आभूषण—जिनमें 2 मंगलसूत्र, 3 जोड़ी कान के टॉप्स, 2 अंगूठी (लगभग 5 ग्राम की प्रत्येक), 1 हीरे की अंगूठी और 2 चांदी के सिक्के (20 ग्राम) चोरी कर लिए।

पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे न केवल पीड़ित परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply