खत्ता क्षेत्र में सहकारिता की नई पहल: महिलाओं के हाथों में दुग्ध उत्पादन की बागडोर

Spread the love


खत्ता क्षेत्र में सहकारिता का नया उजाला: महिला दुग्ध समिति की शुरुआत, 70 लीटर से हुआ शुभारंभ

रामनगर/लालकुआं, 9 मई — नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने खत्ता व सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को सहकारिता से जोड़ने के लिए एक नई पहल की है। इस क्रम में मालधनचौड़ के तुमड़ियाडैम क्षेत्र में दुग्ध समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। समिति ने पहले ही दिन 70 लीटर दूध संग्रह कर सकारात्मक संकेत दिए।

संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सम्मेलन में कहा कि दुग्ध संघ महिलाओं की भागीदारी को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करते हुए गुज्जर समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खत्ता क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका प्रसार कर किसानों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ा जा रहा है।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार वन गुज्जरों और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और इस दिशा में दुग्ध संघ की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने मुकेश बोरा को सशक्त कार्यान्वयन के लिए बधाई भी दी।

सम्मेलन शिवनाथपुर, नई बस्ती, कुम्मूगड़ार और गांधी नगर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जहां दुग्ध उत्पादकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रबंधक संजय सिंह भाकुनी, शांति कोरंगा, डायरेक्टर कृष्ण कुमार शर्मा, सुभाष बाबू, गोविंद मेहता, मुन्नी आर्या, कमला मेहता, उमेश यादव, नंदनगिरि सहित खत्ता क्षेत्र की महिला पदाधिकारी रेहाना, हुस्न बानो, मोहम्मद सफी, मोहम्मद वसीर सहित कई लोग उपस्थित रहे।


  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply