कल्याणिक पीठ स्थापना महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

कल्याणिक पीठ स्थापना महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
डोल आश्रम कनरा डोल में 12 मई को होगा आध्यात्मिक आयोजन, सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति भी संभावित

अल्मोड़ा, 11 मई।
अल्मोड़ा जनपद स्थित डोल आश्रम, कनरा डोल में आयोजित होने वाले श्री कल्याणिक हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापन महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत, जिला कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा दी गई।

मुख्यमंत्री 12 मई 2025 को प्रातः 11:25 बजे छड़ोंजा हेलीपैड, लमगड़ा पहुंचेंगे और वहां से 11:50 बजे डोल आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 13:00 बजे तक महोत्सव में भाग लेंगे और फिर 13:30 बजे आश्रम से छड़ोंजा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे, जहां से 13:55 बजे आगे का प्रस्थान तय है।

इस आध्यात्मिक आयोजन में भारत सरकार के कैबिनेट राज्य मंत्री एवं सांसद श्री अजय टम्टा की उपस्थिति भी संभावित है।

डोल आश्रम क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता है। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय स्तर पर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Related Posts

बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग को लेकर वन अधिकार संगठन ने छेड़ा आन्दोलन

Spread the love

Spread the love 15 अगस्त से घर-घर पदयात्रा, 20 सितंबर को लालकुआं में विशाल जनसभा व रैली का ऐलान ‌ लालकुआं । निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता की 3470 हेक्टेयर भूमि को…

बड़ी खबर: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, बिहार से 21,000 EVM मशीनें पहुंचीं

Spread the love

Spread the loveदेहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनावी कार्ययोजना तैयार कर ली है, और इसी कड़ी…

Leave a Reply