आयुर्वेद विभाग ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया प्रभारी बने डॉ. डी. सी. पसबोला

Spread the love


योग दिवस पर डिजिटल क्रांति के नायक होंगे डॉ. डी. सी. पसबोला — देहरादून जनपद के आयुर्वेद विभाग के मीडिया प्रभारी नियुक्त

देहरादून


योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयुर्वेद विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ. डी. सी. पसबोला को देहरादून जनपद का मीडिया प्रभारी नामित किया है। यह दायित्व उन्हें 1 मई से 21 जून 2025 तक आयोजित होने वाली योग से जुड़ी समस्त गतिविधियों के डिजिटल प्रचार-प्रसार के लिए सौंपा गया है।

इस संबंध में आज जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जी. सी. एस. जंगपांगी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए।

डॉ. पसबोला वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी संघ, उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी की भूमिका भी निभा रहे हैं। उनके अनुभव और मीडिया प्रबंधन में दक्षता को देखते हुए यह नियुक्ति विभाग की डिजिटल रणनीति को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

डॉ. पसबोला के नेतृत्व में योग से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया, वीडियो कंटेंट, ऑनलाइन पोस्टर, और समाचार कवरेज जैसे माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा।

योग दिवस 2025 की डिजिटल सफलता में उनकी भूमिका को लेकर आयुर्वेद विभाग में उत्साह का माहौल है।


?

Related Posts

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Spread the love

Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग ने पकड़ा जोर, वन अधिकार संगठन का तहसील में 5 अक्टूबर से प्रदर्शन जारी, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी

Spread the love

Spread the love ​लालकुआं । बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। लालकुआं तहसील परिसर में वन अधिकार संगठन…

Leave a Reply