राजस्व गांव की घोषणा को लेकर भड़की किसान महासभा, 4 जून को लालकुआं में होगा प्रदर्शन

Spread the love

20 मई की राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होगी किसान महासभा, 4 जून को बिंदुखत्ता के लिए होगा प्रदर्शन

लालकुआं, 14 मई।
अखिल भारतीय किसान महासभा की बिंदुखत्ता कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक दीपक बोस भवन, कार रोड, बिंदुखत्ता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसान महासभा ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय हड़ताल और ग्रामीण बंद में सक्रिय रूप से भागीदारी करने का निर्णय लिया। यह हड़ताल ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत और किसान संगठनों द्वारा समर्थित है। साथ ही, 4 जून को बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किए जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक अमल न होने और आवारा गोवंश की समस्या के समाधान की मांग को लेकर लालकुआं तहसील में प्रदर्शन करने की भी रूपरेखा तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार केंद्र सरकार की नीतियों का ही अनुसरण कर रही है, जिसमें जमीनों को कारपोरेट्स के हवाले करने की तैयारी की जा रही है। लैंड बैंक के नाम पर नजूल, वन और सरकारी भूमि पर पीढ़ियों से बसे गरीब किसानों को उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरक्षा के नाम पर पशु व्यापार पर रोक लगाकर पशुपालकों को नुकसान उठाकर पशुपालन छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गोशालाओं को प्रति गोवंश ₹80 प्रतिदिन सहायता, सस्ती दरों पर चारा और भूमि व अनुदान उपलब्ध करवा रही है, लेकिन छोटे पशुपालकों को कोई प्रत्यक्ष सहयोग नहीं दिया जा रहा। यह सब कृषि और पशुपालन को पूंजीपतियों के हाथ सौंपने की साजिश है।

बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की घोषणा सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गई है। इसे धरातल पर लाने के लिए व्यापक जन आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है।

जिला सचिव चन्दन राम ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से खेती और पशुपालन दोनों संकट में हैं और इससे जुड़ा रोजगार भी खतरे में पड़ गया है।

भाकपा (माले) के नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों ने मेहनतकश वर्ग को हाशिए पर पहुँचा दिया है।

बैठक में आनंद सिंह नेगी, भुवन जोशी, चन्दन राम, डॉ. कैलाश पाण्डेय, विमला रौथाण, गोविन्द सिंह जीना, पुष्कर दुबड़िया, किशन सिंह बघरी, निर्मला शाही, मीना जलाल, अंबा दत्त बचखेती, त्रिलोक राम, कमल जोशी, सुनीता देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Spread the love

Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग ने पकड़ा जोर, वन अधिकार संगठन का तहसील में 5 अक्टूबर से प्रदर्शन जारी, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी

Spread the love

Spread the love ​लालकुआं । बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। लालकुआं तहसील परिसर में वन अधिकार संगठन…

Leave a Reply