17 मई को हल्द्वानी में देशभक्ति का महासंगम – तिरंगा शौर्य यात्रा में मुख्यमंत्री धामी होंगे मौजूद

Spread the love


ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के समर्थन में निकलेगी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, मुख्यमंत्री धामी रहेंगे शामिल
हल्द्वानी,

भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की वीरता और सफलता को नमन करते हुए आगामी शनिवार, 17 मई 2025 को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा प्रातः 7:30 बजे हल्द्वानी मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहीद पार्क, नैनीताल रोड तक जाएगी।

इस गौरवपूर्ण आयोजन में उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रतिभाग करेंगे। यह यात्रा न केवल सेना के अदम्य साहस को श्रद्धांजलि है, बल्कि युवाओं को देशभक्ति से जोड़ने का प्रयास भी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि यह आयोजन सेना के पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और देशप्रेम से जुड़े हर व्यक्ति से इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।

तिरंगा यात्रा के दौरान सड़कों पर देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगों की गूंज सुनाई देगी, जो देश के प्रति श्रद्धा और सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक बनेगी।


Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply