बद्रीनाथ यात्रा पर ब्रेक! पीपलकोटी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें मलबे से पटीं

Spread the love

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में अचानक भारी बारिश के कारण मंगरी गाड़ गदेरे में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन मलबे में फंस गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना बादल फटने जैसी प्रतीत होती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद गदेरे में मलबा, काला पानी और पत्थरों का तेज बहाव देखा गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात प्रभावित हुआ है।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गदेरे का उफान और मलबे में फंसी गाड़ियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।

यदि आप इस क्षेत्र में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम विभाग की ताजा जानकारी और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply