राजभवन ने किया अमर उजाला की खबर का खंडन, बताया भ्रामक

Spread the love


राजभवन ने किया अमर उजाला की खबर का खंडन, बताया भ्रामक
राज्यपाल सचिव रविनाथ रामन ने दी स्पष्ट जानकारी

देहरादून, 29 मई 2025।
राजभवन ने अमर उजाला के 29 मई के अंक में प्रकाशित खबर “राजभवन में लटका अध्यादेश, पूरे दिन खाली रहीं 7478 ग्राम पंचायतें” को भ्रामक और तथ्यविहीन बताया है। राज्यपाल के सचिव श्री रविनाथ रामन ने स्पष्ट किया कि उक्त समाचार पूरी तरह से तथ्यों से परे है और जनता को भ्रमित करने वाला है।

सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायतों से संबंधित अध्यादेश राजभवन को शासन के संबंधित विभाग द्वारा 28 मई 2025 को ही प्राप्त हुआ है। इससे पहले तक राजभवन को ऐसा कोई भी अध्यादेश प्राप्त नहीं हुआ था। ऐसे में उसे लंबित रखने या विलंब करने का प्रश्न ही नहीं उठता।

श्री रामन ने यह भी कहा कि राजभवन में निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पालन किया जाता है। जैसे ही अध्यादेश प्राप्त हुआ, नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

राजभवन ने मीडिया से भी अपेक्षा की है कि वह तथ्य आधारित और सत्यपरक समाचार प्रकाशित करें, जिससे जनमानस में भ्रम न फैले और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनी रहे।


Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply