प्राधिकरण ने समय पर सूचना न देने के चलते सूचना आयोग के उप सचिव रजा अब्बास ने जिला प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Spread the love

हल्द्वानी विकास प्राधिकरण ने सूचना उपलब्ध न कराने के चलते राज्य सूचना आयोग द्वारा 11 जुलाई तक कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है क्षेत्र के सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया हल्द्वानी विकास प्राधिकरण से चार सूचनाएं मांगी थी।

जिसमें जब से हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण बना है तब से वर्तमान तक कितने घरेलू व व्यवसायिक भवनों का मानचित्र स्वीकृत हुए हैं , अब तक उक्त मानचित्रो को पास करने में कितना राजस्व मिला ह, और वह राजस्व कहां खर्च किया गया है या कितना शेष है , साथ ही कितने व्यावसायिक व घरेलू भवन है जिन का मानचित्र पास नहीं हो पाया है उनकी संख्या व उनके कारण आदि की सूचना मांगी गई थी। जिस पर विभाग द्वारा उन्हें सूचना नहीं दी ।

जिसको लेकर श्री गोनिया ने राज्य सूचना आयोग में उक्त मामले को रखा जिस पर राज्य सूचना आयोग के उपसचिव रजा अब्बास ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है साथ ही 11 जुलाई को आयोग के समक्ष लिखित स्पष्टीकरण व प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। हीरा विहार कैनाल रोड मल्ला गोरखपुर निवासी आरटीआई व समाजसेवी हेमंत गोनिया द्वारा सूचना जिला हल्द्वानी प्राधिकरण से शहर में घरेलू व्यावसायिक भवनों के मानचित्रो से संबंधित जानकारी मांगने पर विभाग द्वारा उन्हें सूचना समय से नहीं दी। जिस पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग में अपील की सूचना आयोग की शरण में जाने के बाद आयोग ने अफसरों को फटकार लगाई और सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ‌

समाजसेवी हेमंत गोनिया लगातार क्षेत्र में समाज सेवा के कार्य करते आ रहे हैं वह लोगों की मदद अपने व अपने सहयोगियों के माध्यम से करते आ रहे हैं श्री गोनिया ने बताया कि वह लंबे समय से आरटीआई में सूचना मांग कर लोगों की मदद करते रहते हैं और विभागों को भी सचेत करते रहते हैं।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply