मध्यप्रदेश में विधायक के प्रतिनिधि द्वारा आदिवासी पर लघुशंका की घटना के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला कांग्रेसी एससी द्वारा दहन कर विरोध।

Spread the love

लालकुआं /बिन्दुखत्ता। कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले भाजपा विधायक के प्रतिनिधि द्वारा आदिवासी व्यक्ति के ऊपर लघुशंका की घटना के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

मध्य प्रदेश के सीधी जिला में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विधायक केदार नाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा एक आदिवासी व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब की जा रही है। इस घटना को लेकर कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में एक नुक्कड़ सभा तथा भाजपा सरकार की घृणित जातिवादी मानसिकता का पुतला दहन किया गया तथा सभा में वर्तमान समय में भाजपा की नफरत वाली विचारधारा द्वारा दलित आदिवासी तथा अल्पसंख्यकों, पर जो लगातार हमले किए जा रहे हैं इसकी वक्ताओं ने कड़ी भर्त्सना की।

इस मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना के विरोध मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरधर बम, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की पुष्पा , मजदूर संगठन के उमेद राम, प्रगतिशील युवा संगठन के शंभूनाथ धोनी, ने सभा को संबोधित किया, पुतला दहन में कांग्रेस कमेटी एससी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल , जिला उपाध्यक्ष पूरन गौतम , विधानसभा अध्यक्ष शंकर राम, उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव मनोज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज जगरिया, प्रदीप बथ्याल,चंदन कुमार, प्रेम प्रकाश, सागर जगरिया, प्रवीण कोहली, राज कोहली, संजय कोहली, प्रभात पाल, शिवा धपोला, विजय कुमार, विक्रम कोहली, चंदन कुमार,विमला जोशी, कमला देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, दर्जनों महिला और नौजवान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply