तलाक का झांसा, प्यार का धोखा और फिर रात में क़त्ल — दिल दहलाने वाली साजिश का खुलासा

Spread the love


अवैध संबंध बना हत्या की वजह: प्रेमजाल में फंसा तरुण पत्थर से कुचला गया, पति-पत्नी गिरफ्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 31 मई की रात हुए तरुण रावत हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस जघन्य हत्या के पीछे अवैध प्रेम संबंध और आर्थिक ठगी की कहानी छिपी थी। नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस सनसनीखेज हत्या में पति-पत्नी—गीता साहू और अनिल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मूल रूप से राजपुरा, राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 निवासी राधेश्याम रावत ने अपने बेटे तरुण सिंह रावत की हत्या की तहरीर पुलिस को दी थी। तहरीर में कहा गया था कि गीता साहू ने धोखे से तरुण को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक तरुण और गीता साहू के बीच प्रेम संबंध थे। गीता ने तरुण को यह कहकर बहलाया कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे शादी करेगी। इसी बहाने वह तरुण से पैसे और सुविधाएं लेती रही। जब तरुण को यह समझ में आया कि वह दोनों पति-पत्नी के धोखे का शिकार हो रहा है, तो उसने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए।

पुलिस के अनुसार 31 मई की रात गीता ने अपने बच्चों को नानी के घर भेजकर तरुण को पैसे देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहाँ उसका पति अनिल पहले से मौजूद था। गीता ने तरुण को कहा कि रात ज्यादा हो गई है, वह सुबह पैसे दे देगी। जब तरुण उनके घर पर ही सो गया, तो रात में अनिल ने बाहर से बड़ा पत्थर उठाकर तरुण के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर उन्हें हल्द्वानी के इंद्रानगर क्षेत्र में गोला जंगल के भीतर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है।

फिलहाल, दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस इस केस को गहनता से देख रही है, क्योंकि मामला प्रेम, धोखा और क्रूर साजिश का संगीन उदाहरण बन चुका है।


Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply